फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार और जीत में एक मत का अंतर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। निकाय चुनाव मतगणना में वार्ड सदस्य पद के कुछ नजदीकी मुकाबलों की चर्चा अभी तकइ लोगों की जुबान पर है। नगर पंचायत चंदौली के वार्ड सदस्य पद पर वोटों की गिनती के दौरान कई ऐसे भी पल आए जब उम्मीदवारों की धड़कने थम सी गईं। दो वार्डों में पुन: मतगणना करानी पड़ी। वार्ड नंबर आठ आजाद नगर में सपा प्रत्याशी सीमा गुप्ता ने अपनी प्रतिद्वंदी सुशीला को महज एक वोट के अंतर से हराया। वहीं वार्ड नंबर तेरह राजीव नगर में निर्दल उम्मीदवार बबलू सोनी ने अपने प्रतिद्वंदी को तीन मतों के मामूली अंतर से पछाड़ा। इस वार्ड की दोबारा मतगणना कराई गई। पहले दोनों प्रत्याशियों के हार- जीत में दो मतों का अंतर था लेकिन जब मतों की दोबारा गिनती हुई तो यह फासला तीन वोटों का हो गया। इसी तरह वार्ड नंबर चार नेहरू नगर में निर्दल प्रत्याशी रामचंद्र ने भाजपा के बबलू को पांच मतों के अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें