फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 70 लीटर शराब बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह लोको कालोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास से चार तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 70 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब बरामद किया। बरामद शराब की कीमत एक लाख रुपए बताई गई है। अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रेनों से बिहार शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह अलीनगर पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने लोको कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास चार संदिग्ध दिखे। इनको पकड़ कर बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 70.275 लीटर शराब बरामद हुई। इस दौरान पकड़े गए गौरव कुमार निवासी भतहर थाना थरथरी नालंदा बिहार, लाल बाबू कुमार निवासी विश्रामपुर सासाराम, बिहार, अभिनंदन कुमार निवासी पश्चिमी मोहन बिगहा डेहरी ऑन सोन, बिहार और बिट्टू कुमा निवासी बोलता सिनेमा पूर्वी बिगहा थाना डेहरी बिहार का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें