फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 563 लीटर शराब के साथ 7 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

जीआरपी ने जमानिया रेलवे स्टेशन से शनिवार की रात तस्करी कर ले जा रहे 563 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान 7 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत दो लाख रुपये बताई गई है। जीआरपी के सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों से शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार की रात जीआरपी दिलदारनगर चौकी प्रभारी अश्वनी पटेल, आरपीएफ के एसआई नवीन कुमार संयुक्त रूप से जमानिया स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच प्लेटफार्म संख्या एक पर बड़ी संख्या में बोरी, पिट्ठू बैग, झोला आदि रखा दिखा। इसे लेकर 07 युवक खड़े थे। बोरी आदि की तलाशी ली गई तो उसमें 563.21 लीटर शराब बरामद हुई। इस पर युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान अनुराग कुमार, सुमित कुमार, जितेन्द्र कुमार, आशीष कुमार, शिवकुमार, राकेश कुमार और सतीश कुमार के रूप में हुई। सभी बिहार के पटना, नालंदा और सीतामढ़ी जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें