फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 66 लोग मिले संक्रमित, 62 हुए स्वस्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली में बृहस्पतिवार को 66 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। वही 62 संक्रमित स्वस्थ्य घोषित किए गए। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी संजीव सिंह ने की। संक्रमितों में से 24 महिला, 40 पुरूष, 1 बालक व 1 बालिका हैं। जिसमें 05 बरहनी ब्लाक के, 03 चहनियां, 04 चकिया ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र व 04 नगरीय क्षेत्र के, 10 चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र व 09 नगरीय क्षेत्र के, 01 नौगढ़ ब्लाक के, 05 नियामताबाद, 07 डी.डी.यू. नगर, 05 सकलडीहा व 05 शहाबगंज के रहने वाले हैं। 05 व्यक्ति वाराणसी, 1 बिहार, 1 गाजीपुर, व 1 लखनऊ से संबंधित हैं।वहीं 62 व्यक्तियों के स्वस्थ्य होने की सूचना प्राप्त हुई है। बृहस्पतिवार को जांच के लिए कुल 2138 नमूने संग्रहित किये गए। इस प्रकार जिले में कोविड के कुल 17089 केस और इनमें एक्टिव केस की संख्या 538 है। अब तक 16193 स्वस्थ्य हो चुके हैं।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें