फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर 65 हजार उड़ाये

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड नंबर छह सिविल लाइन पूर्वी स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पास बुधवार की रात चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर वहां गल्ले में रखे 65 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद केंद्र संचालक के होश उड़ गये। बाद में उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राइंडर मशीन के चपेट में आने से चकिया वार्ड नंबर छह निवासी गुप्तेश्वर प्रसाद (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके छोटे भाई रामेश्वर प्रसाद ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर और गल्ले में 65 हजार रुपये रखकर उन्हें इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह जब ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे तो पीछे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था आगे लगे शटर को भी तोड़ने का प्रयास किया गया है। रखे पैसे गायब थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। विगत दिनों तहसील गेट के सामने गली में ग्राहक सेवा केंद्र को चोरों ने निशाना बनाया था और कचहरी परिसर के अधिवक्ता भवन में भी स्टांप विक्रेता के बक्से का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें