फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदौली में सूखी धरती को हरा-भरा करेंगे 62 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृहद पौधरोपण अभियान के लिए वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए पौधशालाओं में पौधे तैयार कर लिए हैं। इस बार जिले में 62 लाख पौधे लगाए जाएंगे। शासन के निर्देश पर 1 से 7 जुलाई तक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वन महोत्सव का आयोजन होगा। वन विभाग के नौगढ़, जैमोहनी, मझगांई, चंद्रप्रभा, चकिया, चहनिया, और चंदौली रेंज में 35 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। अन्य 26 विभागों के सहयोग से 25 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की 31 पौधशालाओं में 65 लाख पौधे तैयार किए गए हैं, जिनमें नीम, पाकड़, शीशम, सागौन, बबूल, आम, कटहल, नींबू, करौंदा, अमरूद आदि प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। विभागों को पौधे मुहैया कराने की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें