पीडीडीयू नगर। जीआरपी आईजी प्रयागराज बीआर मीणा के पीडीडीयू जंक्शन पर संभावित दौरे के मद्देनजर तैयारियां तेज कर दी गई है। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा से लेकर जीआरपी थाना, बैरक और पत्रावलियों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। फाइलों को दुरुस्त करने के साथ सुरक्षा के लिहाज से गश्त भी बढ़ा दी गई है। आईजी वार्षिक निरीक्षण पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जीआरपी थाने का रंग-रोगन करने के साथ ही असलहों से भी जंक छुड़ाया जा रहा है। साफ-सफाई के साथ रजिस्टर भी मेंटेंन किए जा रहे हैं। आईजी के सोमवार से शनिवार के बीच किसी दिन आने की संभावना है। उनके आगमन को देखते हुए जीआरपी ने स्टेशन पर अपराध रोकने, जहरखुरानी की घटनाओं पर विशेष नजर रख रही है। वहीं स्टेशन परिसर, यात्री हाल और सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त बढ़ा दी गई है।