फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान के लिए आशा और एएनएम को किया प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। सदर ब्लाक सभागार में सोमवार को पांच अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय क्रीमी मुक्ति दिवस के मद्देनजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एम लाल गौतम ने विभिन्न ब्लाकों से आई आशा और एएनएम को क्रीमी की गोलियां खिलाने के बारे में जानकारी दी। बताया कि क्रीमी मुक्त भारत के लिए दस अगस्त को अभियान चलेगा, जिसमें समाज के सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है। उम्र के हिसाब से दवा खिलाने के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालयों में अभियान चलाकर दवा खिलायी जाएगी, ताकि अभियान की सार्थकता शत-प्रतिशत सिद्ध हो सके। सीडीपीओ शैलेंद्र प्रताप राय ने कहा कि प्रत्येक छह माह पर एक से 19 वर्ष के बच्चों व युवाओं को दवा का एक बार सेवन करना जरूरी है। कहा कि इससे तमाम तरह की बीमारियां मानव शरीर से दूर रहती है, जिससे बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहता है। कहा कि सरकार के इस अभियान में हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा, ताकि शत-प्रतिशत बच्चों को सरकार द्वारा तय मानक के अनुसार दवा खिलाने का काम पूर्ण किया जा सके। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान शकुंतला देवी, रीता देवी, पुष्पा देवी, पूनम, सुनीता, सावित्री देवी, गुंजन उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें