फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली, नियामताबाद । अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाजा रेलवे फाटक के समीप बुधवार की सुबह बिहार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से गिरकर अधेड़ घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जा रही थी कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी पैंट की जेब से मिले कागजातों ने अनुसार उसकी पहचान ईशा मियां (50) निवासी ग्राम मुंडी थाना चैनपुर कैमूर भभुआ के तौर पर हुई। उसकी जेब से पांच हजार रुपये मिले। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय ले गई और इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी। सूचना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवार वालों को रुपये और कागजात सौंप कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें