फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली मुहल्ले तक पहुंचेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। क्राइम कंट्रोल के लिए शासन ने पुलिस को डायल 100 की 18 मोटरसाइकल सौगात के रूप में दी है। इसके पहले 26 चार पहिया वाहन से पुलिस के लोग घटना की सूचना मिलने पर पहुंचते थे। कभी-कभी एक ही पिकेट के दो जगहों पर मार पीट व घटना होने के बाद पुलिस को पहुंचने में देरी हो जाती थी। मोटरसाइकल मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि इससे हर गली व मोहल्ले में घटना होने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच जाएगी। पहले रास्तों के सकरा होने के कारण घटना स्थल से दूर वाहन को खड़ा कर जाना पड़ता था, लेकिन मोटरसाइकल डायल 100 से घटना स्थल पर पहुंचने मे मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकल डायल 100 पर दो पुलिस कर्मी लगाए जाएंगे। दो शिफ्ट में चलाया जाएगा। इससे क्राइम पर लगाम लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें