चकिया। विकास खंड के पिपरियां गांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण में घोटाले का मामला प्रकाश में आया है। त्रिस्तरीय कमेटी द्वारा कराई जांच के बाद वर्तमान ग्राम प्रधान तथा दो पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए एडीओ पंचायत ने डीपीआरओ को पत्र लिखा। पिपरियां ग्राम पंचायत में कुल 120 शौचालय स्वीकृत थे, जिनमे से 47 शौचालयों का ही निर्माण किया गया हैं, शेष 73 शौचालयों का निर्माण न करके ग्राम प्रधान तथा दो पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारियों ने शासकीय धन का दु रूपयोग किया है। इस घोटाले की जांच के लिए त्रिस्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। इस घोटाले के सामने आने के बाद एडीओ पंचायत ने डीपीआरओ को पत्र लिखकर ग्राम प्रधान सहित दो पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। डीपीआरओ अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियाें पर कार्रवाई की जाएगी।