फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडालों में विराजमान हुई आदि शक्ति मां दुर्गा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुग़लसराय। मां आदि शक्ति दुर्गा की प्रतिमा मंगलवार को दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित हुई। शारदीय नवरात्र के षष्ठी तिथि की शाम पूजा समिति के सदस्यों ने जयकारे के बीच मूर्ति कारखाना से मूर्तियों को पंडालों तक पहुंचाया। मां दुर्गा, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, प्रथम पूज्य गणेश और कुमार कार्तिकेय की मूर्तियों को स्थापित किया गया। इस दौरान भक्तों ने माता रानी के खूब जयकारे लगाए। नगर सहित पूरे जिले में 191 स्थानों पर भव्य पंडालों का निर्माण किया गया है। यहां बुधवार से तीन दिवसीय दुर्गा पूजनोत्सव की शुरुआत होगी। नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी, राम मंदिर, लाठ नंबर एक और दो, नई सट्टी, परमार कटरा, अफीम कोठी रोड, आरपीएफ कॉलोनी, गया कालोनी, मानस नगर, सेंट्रल कालोनी, लोको कालोनी, तारनपुर, अमोघपुर, रविनगर, पटेलनगर, 40 फीट रोड, जैसवाल भवन, सिकटिया, दुर्गा बाड़ी आदि स्थानों पर भव्य पंडालों का निर्माण किया गया है। नई बस्ती स्थित मूर्ति कारखाने से सुबह से ही पंडालों तक मूर्ति ले जाने का सिलसिला शुरू हुआ तो वह देर रात तक चलता रहा। विभिन्न वाहनों से पूजा समिति के सदस्य जयकारे के बीच मूर्तियों को पंडालों तक पहुंचाया और मूर्तियां स्थापित की। इस दौरान पंडालों को अंतिम रूप दिया और विद्युत झालर, ट्यूब लाइट आदिसे भव्य ढंग से सजावट की गई। यही नही लाउडस्पीकरों से देवी गीतों का प्रसारण किया गया। इससे माहौल भक्तिमय रहा। इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी, मानस नगर, गया कालोनी, लाठ नंबर एक और दो, पटेलनगर, रविनगर, सेंट्रल कालोनी सहित अन्य पूजा पंडालों के आस पास मेला लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें