शहाबगंज। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के कार्य प्रणाली से नाराज ग्रामीण डाक सेवकों का धरना प्रर्दशन कस्बा स्थित पोस्ट आफिस के सामने सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान डाक सेवकों ने कहां कि सरकार का ग्रामीण डाक सेवकों के साथ सौतेला ब्यवहार जारी है। डाककर्मी कम संशाधन के बावजूद दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में चिट्ठी, पत्री सहित अन्य जरूरी कागजात पहुंचाने का काम करते हैं। चाहे कैसी भी स्थिति हो, लेकिन समान कार्य करने के बाद भी समान वेतन नही दिया जा रहा। डाक कर्मियों ने समान कार्य का समान वेतन देने सहित सभी कर्मीयों को विभागीय कर्मचारी मानते हुए। पेंशन व सातवां वेतन मान देने की मांग की। डाक कर्मियों के चल रहे धरना प्रर्दशन के कारण डाक सेवा पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इसके कारण लोगों के जरूरी कार्य पर असर पड रहा है। धरना प्रर्दशन में अवधेश, रमाकांत, गोपाल, प्रबल प्रताप, विष्णु, प्रभु, प्रकाश, मदन, पांचू शर्मा, शमशाद, छविनाथ, विरेन्द्र आदि रहे।