फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकिया रेंज में दस हेक्टेयर में रोपे जाएंगे बड़े पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। उत्तर प्रदश की भाजपा सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती को यादगार बनाने के लिए विशिष्ट तरीके के पौधरोपण की कार्य योजना तैयार की है। इसके तहत प्रदेश के हर प्रभाग में 10 हेक्टेयर वन भूमि में छह से आठ फीट तक के बड़े पौधे रोपे जाएंगे। काशी वन्य जीव प्रभाग के चकिया रेंज में स्थित वनभीषमपुर कंपार्टमेंट नंबर दो तिलहरवां को इस योजना के तहत आच्छादित किया गया है। काशी वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ गोपाल ओझा के अनुसार चकिया रेंज के तिलहरवां जंगल में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पौधरोपण अभियान के तहत पौधो के रोपण की योजना बनाई गई है। उन्होने कहा कि इस योजना के तहत 10 हेक्टेयर वन भूमि में छह से आठ फीट के पांच हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पौधरोपण के लिए पौधे काशी वन्य जीव प्रभाग की नर्सरियों में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान का शुभारंभ सात जुलाई को होगा। इसमें क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य विशिष्ट जन पौधरोपण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के पौधो को हर हाल में संरक्षित करने के भी निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें