फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 56 संविदाकर्मियों को किया गया निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती बिजली चोरी और राजस्व वसूली घटने के चलते अब पाॅवर कार्पोरेशन ने कार्यरत संविदाकर्मियों समेत निगम के नियमित लाइनमैनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जनपद के कुल 546 संविदाकर्मियों में 56 को विभिन्न मामलों में दोषी पाए जाने पर संविदाकार संस्थानों की ओर से निष्कासित किया जा चुका है। इसमें मुगलसराय खंड के मनोज यादव, सुशील बाबू शर्मा व दिलीप चौहान सहित एक अन्य संविदाकर्मी भी शामिल हैं। वहीं चार अन्य संविदाकर्मियों समेत मंडलाधीन सात नियमित लाइनमैनों के विरूद्ध गोपनीय जांच चल रही है।
विज्ञापन

निगम की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है कि प्रबंधन की ओर से गत सप्ताह चलाए गए जन संपर्क अभियान में पूर्वाचल की खराब प्रगति से यह प्रमाणित होता है कि बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली में लाइनमैनों की शिथिलता और मिलीभगत से राजस्व वसूली प्रभावित हुई है। निगम के निदेशक (वाणिज्य) अमित कुमार श्रीवास्तव ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि बड़े बकायेदारों से जनसंपर्क अभियान के दौरान संपर्क नही किया जा रहा है। जिससे निगम को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से ऐसे लाइनमैनों पर अविलंब कार्रवाई कर मुख्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो जनपद में लगभग 100 ऐसे बड़े बकायेदार हैं, जिन पर किसी भी प्रकार की कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है। उच्चाधिकारियों के दबाव में लाइनमैन ऐसे उपभोक्ताओं के संयोजन विच्छेदित तो कर देते हैं परंतु शाम ढलते ही वही लाइनमैन काटे गए कनेक्शन को जोड़कर विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं।
निगम प्रबंधन के निर्देश पर ऐसे लाइनमैनों को चिह्नित किया जा रहा है। जिनसे राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है। अब तक जिले में 56 ऐसे लाइनमैनों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। शेष की गाेपनीय जांच करवाई जा रही है। दोषी मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ओमप्रकाश, अधीक्षण अभियंता, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें