फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिक्स लेन में काट दिए 533 पेड़, छांव के लिए तरस रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/पड़ाव। पड़ाव से गोधना तक सिक्स लेन के निर्माण के लिए 533 हरे पेड़ काट दिए गए हैं लेकिन कहीं छाया की व्यवस्था नहीं की गई। जिले के सबसे बड़े चौराहे पड़ाव पर रोज 15 हजार से ज्यादा लोगों का आवागमन होता है। यहां छाया की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण कड़ी धूप में लोगों को वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है। पड़ाव से गोधना मोड़ तक सिक्स लेन का निर्माण कार्य पिछले डेढ़ वर्षों से चल रहा है। सड़क के चौड़ीकरण के लिए 533 हरे पेड़ काट दिए गए, जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति पड़ाव चौराहे की है। यहां बिहार के अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, वाराणसी के 15 हजार से ज्यादा लोगों का आवागम होता है। चौराहे पर मौजूद 25 से ज्यादा पेड़ कट जाने के बाद छाया की कोई व्यवस्था नहीं की गई। पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक भी यही हालत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें