फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शृंगार के बाद माता के दर्शन पूजन को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के सुभाष नगर स्थित सिद्धिदात्री भवन में रविवार की रात मां का विशेष शृंगार किया गया। माता के भव्य स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी। इस मौके पर आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और माता के जयकारे लगाए। दो दिवसीय शृंगारोत्सव की शुरूआत शनिवार को हुई थी। पहले दिन दुर्गा सप्तशति का पाठ और भजन कीर्तन आयोजित हुए। रात में माता की भव्य आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण किया गया। माता के दर्शन पूजन के लिए दूर दराज से भक्त पहुंचे और खूब जयकारे लगाए। रविवार की सुबह विधि विधान से मां सिद्धीदात्रि की पूजा अर्चना की गई। दोपहर में फूल माला, आभूषण, वस्त्र आदि से माता का शृंगार किया और धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित किए गए। शृंगार के बाद माता के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी। शाम को भंडारे की शुरूआत हुई तो देर रात तक चली। भक्तों ने एक पंक्ति में बैठकर माता के जयकारे के बीच प्रसाद ग्रहण किया। देवी उपासक माता प्रमिला मिश्र ने रात में माता की भव्य आरती उतारी। उन्होंनेे बताया कि पिछले 27 वर्षों से माता का शृंगार किया जा रहा है। इस मौके पर संजय मिश्र, मंजीत मिश्र, मनीष मिश्र, श्रीकांत मिश्र, अजय तिवारी, रमेश जायसवाल, श्रवण कुमार यादव, प्रदीप सिंह, नंदकिशोर यादव, सुमन सिंह, सुमन यादव, अमित यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें