फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास बनाए बगैर गटक गए सरकारी धन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। आवास निर्माण के लिए धन मिलने के बाद भी जिले में दो दर्जन से अधिक ऐसे लाभार्थी है जो मकान बनाए बगैर ही सरकारी धन को गटक गए है। जांच के दौरान कई ऐसे में व्यक्ति मिले है, जो कि योजना के लिए पात्र भी नहीं है और धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। अब ऐसे लोगों से आवास निर्माण की धनराशि के रिकवरी की तैयारी चल रही है। विभाग की ओर से ऐसे लोगों को नोटिस भी जारी हो चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत विहीन लोगों को मकान बनाने के लिए 1.30 लाख रुपये तीन किस्तों में दी जाती है। जिले में इस योजना के तहत 13 हजार से अधिक लोगों को लाभ भी मिला है। लेकिन कई ऐसे भी लाभार्थी मिले है जो धनराशि पाने के बाद आवास निर्माण नहीं किया। इसमें सकलडीहा, शहाबगंज, चकिया और नौगढ़ क्षेत्र से सबसे अधिक मामले आए है। जबकि वर्ष 2016-17 में चकिया के भीषमपुर सहित 18 गांवों और सदर के भटपुरवां गांव में कुल 57 अपात्रों के खाते में सरकारी धन का भुगतान कर दिया गया। अब ऐसे लोगों से सरकारी धन की रिकवरी के लिए विभाग की ओर से कार्रवाई शुरु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें