फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस ने पकड़ी 5.20 लाख की नकली नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। वाराणसी एटीएस ने शनिवार शाम पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पांच लाख 20 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए। आरोपी बांग्लादेश से नोट लाया था। वह महाराष्ट्र के पुणे लेकर जा रहा था। मुगलसराय कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एटीएस वाराणसी इकाई के इंस्पेक्टर शैलेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने शनिवार की शाम सात बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर छापेमारी की। पटना की ओर से आने वाली फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति के बैग की तलाशी ली गई तो पांच लाख 20 हजार रुपये के दो-दो हजार के नोट मिले। इन नोटों की जांच की गई तो सभी नकली निकले। आरोपी की पहचान श्याम बाबू कुमार थाना सालिमपुर, पटना, बिहार के रूप में हुई। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि एटीएस ने एक व्यक्ति को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बांग्लादेश से नोट लाया था। वह महाराष्ट्र के पुणे ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें