फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रशिक्षित शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरु

विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा।अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य शनिवार को कस्बा स्थित डायट पर शुरु हुआ। वही दूसरी ओर चार दिवसीय संचार एवं नेतृत्व कौशल का प्रशिक्षण का शुभारंभ शनिवार को हुआ। मानव संशाधन विकास मंत्रालय ने शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत बनाते हुए अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का पहल किया है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान(एनआईओएस) द्वारा शनिवार को अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। वही संचार एवं नेतृत्व कौशल का प्रशिक्षण सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रशिक्षु शिक्षकों को दिया गया। डायट प्राचार्य डा. पारसनाथ ने बताया कि 31 मार्च 2019 के बाद बगैर प्रशिक्षण कोई भी शिक्षक सरकार या गैर सरकारी विद्यालय में नहीं पढ़ा पायेगा। शासन के निर्देश पर प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इस मौके पर प्रशिक्षक सुमित सिंह, सतेंद्र यादव, निशा सिंह, अनुराधा कुमारी, रीता पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें