फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के करेंट से युवती झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज । क्षेत्र के सेमरा गांव में बुधवार को बिजली के करेंट की चपेट में आने से सरवरी (22) गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोगों ने युवती को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। सेमरा गांव निवासी अली मोहम्मद कि पुत्री सरवरी(22) बुधवार को अपने घर में मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली के बोर्ड में चार्जर लगा रही थी। तभी उसका हाथ कटे हुए बिजली के तार को स्पर्श कर गया। जिससे वह गंभीर रूप झुलस गई और जमीन पर गिरकर छटपटाने लगी। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत सामान्य बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें