फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी ने लिया चुनाव की तैयारी का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। भारतीय जनता पार्टी के नेता एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने गुरुवार को नगर के सब्जी मंडी स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पहुंच कर चुनाव की तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं से तैयारियों के संबंध में पूछताछ की। लक्ष्मण आचार्य ने कार्यालय प्रभारी सुधीर घोष से कार्यालय की व्यवस्था की विधिवत जानकारी व चुनावी चर्चा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह चेयरमैन का चुनाव संतोष खरवार नही बल्कि हम सभी कार्यकर्ता लड़ रहे हैं। हम सभी को मिल जुल कर तन मन से लग कर जिताना होगा। घर घर जाकर नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सराहनीय कार्यों को लोगों को बताए, समझाए और उपलब्धियों के बारे में विधिवत जानकारी दें। आप सभी लोग अपने -अपने 25 वार्डों में जाकर पार्टी के सभासद प्रत्याशियों का जोर शोर से प्रचार करें। नगर के व्यापारियों, समाज सेवियों , बुद्धिजीवियों व अन्य लोगों के साथ बैठक कर चुनाव पर चर्चा की। इस अवसर पर मुगलसराय विधायक साधना सिंह, मोहन जायसवाल, रामनरायन जायसवाल, मोहन चौरसिया, प्रभु जायसवाल, संजय अग्रवाल, सरदार कुलदीप सिंह , विष्णुकांत अग्रवाल, गोपाल सिंह, विनोद पांडेय, पप्पू परमार, रंजीत कुमार, रंजन शाह जायसवाल, जय प्रकाश गुप्ता, राकेश कन्नौजिया, अशोक सिद्धार्थ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें