चंदौली।चाइल्ड लाइन और जनक समिति की ओर से शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बाल संरक्षण के बाबत गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बच्चों के संरक्षण और बाल विवाह को रोके जाने पर चर्चा की गई। चाइल्ड लाइन की ओर से अब तक किए गए बाल संरक्षण के कार्यों का खाका प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल विजय यादव ने कहा कि बाल विवाह और बाल मजदूरी रोकने के लिए प्रदेश की सरकार गंभीर है। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है। पुलिस विभाग के साथ ही चाइल्ड लाइन भी इसमे पूरा कार्य कर रही है। चाइल्ड लाइन का काउंसलर सोनू शर्मा ने खोए हुए बच्चों के संदर्भ में आने वाले कठिनाईयों मसलन, मेडिकल, पूर्नवास आदि के विषय मे जानकारी दी। श्रम विभाग के जे पी सिंह ने बाल संरक्षण के विषय में बताया। इस अवसर पर डा. के एन त्रिपाठी, डा. एन पी आनन्द, शाहनाज बानों, अर्चना मौर्या, राधा शर्मा, अभय, रंजना, गणेश आदि उपस्थित रहे।