पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सोमवार को एक पेड़ मां क नाम अभियान के तहत स्थानीय वन रेंज के पंडी 14 बीट में पौधरोपण किया गया। चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य की देखरेख में 51 पौधों का रोपण हुआ। इस दौरान विधायक ने सभी लाेगों मां के नाम पौधे का रोपण करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पीपल, बरगद, नीम, पाकड़, कंजई, और गोल्ड मोहर जैसे छायादार व औषधीय गुणों वाले पौधे लगाए गए। इस मौके पर विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा ही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव, नौगढ़ रेंजर संजय श्रीवास्तव, चकिया रेंजर अश्वनी कुमार चौबे, जय मोहनी रेंजर मकसूद हुसैन, चकिया दक्षिणी भाजपा के महामंत्री विजयानंद द्विवेदी उपस्थित रहे।