फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 कुंतल लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद

विज्ञापन
नियामताबाद के बरहुली गांव में लहन नष्ट करती पुलिस। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
नियामताबाद। जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर पंचायत चुनाव व आगामी त्योहारों को देखते हुए अलीनगर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह बरहुली गांव में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें भारी मात्रा में लहन व शराब बनाने के उपकरण मिले। जिन्हें नष्ट किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व त्योहारों को देखते हुए अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ जांच पड़ताल की जा रही है। बीते दिनों भी बरहुली गांव से एक व्यक्ति को अवैध शराब संग पकड़ा गया था। बृहस्पतिवार को फिर पुलिस ने बरहुली गांव में जांच की। जिसमें मौके पर 50 कुंतल लहन व शराब बनाने के उपकरण मिले। जिन्हें टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। हालांकि शराब के अवैध कारोबारी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। टीम में आबकारी निरीक्षक ज्ञानप्रताप सिंह, त्रिलोकी यादव, आशीष सिंह, प्रिंस कुमार, फुरकान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें