फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 48 गर्भवती महिलाओं की जांच कर दी दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। पीएचसी बरहनी पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं की जांच कर संबंधित दवाइयां दी गई। चिकित्सकों ने महिलाओं को आवश्यक सुझाव के साथ विशेष खानपान की सलाह दी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर हर माह में निर्धारित तिथि को सरकारी अस्पतालों पर गर्भवती महिलाओं की जांच कर संबधित दवाइयां वितरित की जाती हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सीमा सिंह और संध्या ने 48 महिलाओं का रक्तचाप, वजन जांच कर खान पान पर ध्यान देने, मौसमी सब्जी, फल, दूध लेने सहित आवश्यक परामर्श दी। एक महिला ने उच्च जोखिम की शिकायत पाए जाने पर जिला अस्पताल जाने की सलाह दी गई। इसके पहले संजय कुमार,विनय यादव, अभिमन्यु ने महिलाओं की एचआईवी, कोविड 19 आदि की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें