फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 4.40 लाख नकदी बरामद, कार चालक नहीं दे पाया साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कटसिला गांव के पास जांच के दौरान एक कार से चार लाख 40 हजार रुपये की नकदी बरामद की। कोई वैध दस्तावेज न होने पर नकदी को जब्त कर ली गई। थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठित उडनदस्ते (एफएसटी) के साथ चेकिंग के दौरान वाराणसी से चंदौली की ओर जा रही कार की तलाशी ली गई तो रुपयों से भरा बैग मिला। बैग में चार लाख 40 हजार 10 रुपये बरामद थे। मिर्जापुर के बरकछा कला भिष्मपुर गांव निवासी कार चालक मनोज कुमार दूबे से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि जीवन बीमा की किस्त है। बताया कि बरामद नकदी का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने के कारण रुपये जब्त कर लिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें