चंदौली। आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को लेखा अधिकारी से मिला। बीएसए के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और तत्काल मानदेय की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बेसिक शिक्षा परषिद से नियुक्त शिक्षामित्रों का मानदेय छह माह से अवरू द्ध है। कई बार इसके बाबत संबंधित अधिकारियों से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई पहल नहीं की गई। इससे शिक्षामित्रों को आर्थिक तंगी का दंश झेलना पड़ रहा है। साथ ही सरकार से मांग किया कि शिक्षामित्रों के लिए गठित हाई पावर कमेटी का निर्णय तत्काल लागू किया जाए, ताकि शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान हो सके। इस दौरान विजय श्याम तिवारी, श्याम सुंदर सिंह, सफल कुमार सिंह, संजय कुमार त्रिपाठी, चंद्रशेखर राय, महानंद, रमेश कुमार रहे।