गोपीगंज। बृहस्पतिवार को इब्राहिमपुर नहर पुलिया के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार रचना सोनकर (32) गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि कोतवाली ज्ञानपुर क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी सुनील कुमार सोनकर अपनी पत्नी रचना को बाइक पर बैठाकर ज्ञानपुर की ओर जा रहे थे। इब्राहिमपुर नहर के पास कुत्ते से टकराकर असंतुलित हुई बाइक से गिरकर विवाहिता घायल हो गई।