फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने सिविल बार के चुनाव की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को सदर तहसील के बार सभागार में हुई। इसमें वरिष्ठ समिति के सदस्य कपिलदेव सिंह, चंद्रमौलि उपाध्याय, विजय साहू, प्रभु नारायण मौर्य व अशफाक अहमद सिद्दीकी ने बार चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने बताया कि चार व पांच जनवरी को नामांकन पूर्वाह्न 11 बजे से 3.30 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच सात जनवरी को, नामांकन वापसी आठ जनवरी को और मतदान 19 जनवरी को सुबह दस बजे से 4.30 बजे तक होगा। नामांकन पत्र का शुल्क 200 रुपये व अध्यक्ष पद के जमानत राशि 5500 रुपये, वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जमानत राशि 3500 रुपये, उपाध्यक्ष व कनिष्ठ उपाध्यक्ष के 1100 रुपये, महामंत्री के 4500, संयुक्त मंत्री व कोषाध्यक्ष के 500 रुपये, सदस्य कार्यकारिणी के दस वर्ष के उपर के प्रत्याशी को 1100 रुपये व दस से नीचे के सदस्य प्रत्याशी को 500 रुपये जमानत राशि देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें