फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दूत परखेंगे विकास कार्यो का सच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव मृत्युंजय नारायण पांच दिसंबर को जनपद में होगे। वह जनपद में नीति आयोग के मानकों और सीएम के प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा करेेंगे। साथ ही धान क्रय केंद्रों के अलावा निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय मुआयना भी करेंगे। उनके दौरे की जानकारी होने के बाद अधिकारी सक्रिय हो गए है। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को सचेत करते हुए आंकड़ों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि सीएम के सचिव पांच दिसंबर को सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। इसके बाद जनपद व सोनभद्र जिले के आला अधिकारियों संग सभागार में बैठक करेंगे। वह आकांक्षात्मक जनपदों में नीति आयोग के कार्यक्रमों की पड़ताल करेंगे। वहीं शासन की महात्वाकांक्षी धान खरीद व मुख्यमंत्री के 70 बिंदुओं का प्रगति का भी हाल जानेंगे। इसके लिए सोनभद्र के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। इसके बाद सचिव जनपद में किसी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा किसी बड़ी परियोजना का भी जायजा लेंगे। इस दौरान प्रगति की पड़ताल करेंगे। सचिव के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। विभागों में अभिलेखों को दुरूस्त किया जा रहा है। ताकि सचिव की बैठक के दौरान सबकुछ ओके दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें