फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी को मिला पुलिस पदक और प्रशंसा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को मंगलवार एडीजी पीवी रामाशास्त्री ने सोमवार की रात को राष्ट्रपति द्वारा दिए गए पुलिस पदक को धारण कराया। वहीं डीजीपी द्वारा भेजे गए प्रशंसा पत्र को देकर उनके द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की। एसपी ने बताया कि यह उनके निष्ठा और कर्तव्य के प्रति आस्था होने के कारण मिला है। इससे वह गौरवान्वित है और अन्य सहयोगियों को भी इसी तरह कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे। विगत 26 जनवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द द्वारा एसपी संतोष सिंह को पुलिस पदक देने की घोषणा हुई थी। लेकिन शासन स्तर से 26 जनवरी को जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने और कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश के बाद एसपी सम्मान समारोह में नहीं पहुंच सके। जिसके बाद सोमवार को वाराणसी में कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीवी रामाशस्त्री ने एसपी को पदक और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें