फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मौलवी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम पीडीडीयू नगर निवासी रोजी बेगम की तहरीर पर नगर के मदरसा के दो मौलवी के खिलाफ बच्चों को अगवा करने का मुकदमा दर्ज की है। रोजी बेगम ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके दो पुत्र मोहम्मद आबिद (11) और उसका छोटा भाई मदरसा दारूल उलूम में रहकर पढ़ाई करते हैं। आठ सितंबर के बाद आबिद की कोई सूचना नहीं मिली। जब रोजी ने मदरसा में पहुंच कर अपने छोटे बेटे से आबिद के बारे में पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता पाया ।मदरसे के मौलवी भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। रोजी ने बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने दो मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें