फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलसंघों के सचिव मिले नवागत डीएसओ से

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के विभिन्न खेलों के सचिव व सदस्य बुधवार को नवागत जिला खेल अधिकारी चंदन सिंह से मिले। उन्होंने डीएसओ को जनपद में चल रहे खेल-कूद की गतिविधियों से अवगत कराया। उनकी बातें सुनने के बाद डीएसओ ने जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं कराने व अन्य सहयोग की बात कही। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के लिए सरकारी पुरस्कार के फार्म की भी जानकारी दी। इस मौके पर कुमार नंदजी (बॉक्सिंग), महेंद्र कुमार(फुटबाल), प्रेम प्रकाश यादव (हैंडबॉल), शरद प्रताप राव (ताइक्वांडो), प्रदीप यादव (वालीबाल),विपिन अग्रहरि (स्केटिंग), अजय सिंह (तीरंदाजी), विकास राज (कराटे) उपस्थित थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें