फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिफार्म पाकर खुश हुए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा/सकलडीहा। विभिन्न विकासखंड अंतर्गत विद्यालयों में मंगलवार को बच्चों में यूनिफार्म का वितरण किया गया। इस दौरान बरहनी विकास खंड के चारी गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में 166 एवं सकलडीहा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बरठी में 150 में यूनिफार्म का वितरण किया गया। नई यूनिफार्म पर पाकर सभी बच्चे काफी खुश नजर आए। कंदवा संवाददाता के अनुसार बरहनी विकासखंड के चारी गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान के तहत निशुल्क यूनिफार्म का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 166 बच्चों ने दो-दो सेट यूनिफार्म बांटी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान इंद्रपाल खरवार, प्रधानाध्यापक चेतमल प्रसाद गुप्ता , श्यामलाल यादव , कुमारी कीर्ति सिंह, सत्य प्रकाश, जयप्रकाश पटेल, शिवकुमार प्रजापति, पंकज कुमार, सुन्नीलाल कन्नौजिया, कुसुम देवी मौजूद रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बरठी में ड्रेस वितरण का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमे प्रधानध्यापक चंद्रमौली दीक्षित ने 150 बच्चों को ड्रेस वितरित किया । इस दौरान रामकरन, प्रशांत कुमार, मिंता राय, सुमन यादव मौजूद रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें