फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कर्मी पर वसूली का आरोप, सीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। पूर्वांचल ट्रक आनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने परिवहन विभाग में तैनात कर्मचारी रघुवर यादव पर असलहों के प्रदर्शन और अवैध वसूली का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होने मुख्यमंत्री सहित कमिश्नर और डीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग किया है। इसके पहले भी ट्रांसपोर्टर प्रमोद उक्त कर्मचारी पर आरोप लगा चुका है। पत्र में प्रमोद सिंह ने आरोप लगाया है कि जनपद के उप संभागीय कार्यलय में तैनात कनिष्ठ लिपिक रघुबर यादव अपने भाई अनिल यादव के माध्यम से अवैध वसूली का कार्य करता है तथा उसका संबंध कई माफियाओं से है। आरोप है कि रघुवर अवैध असलहा का प्रदर्शन करते हुए लोगों में भय बनाने का प्रयास करता है। ट्रांसपोर्टर ने उक्त कर्मचारी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। वहीं परिवहन कर्मी रघुवर यादव ने बताया कि ट्रांसर्पोटर प्रमोद सिंह कर्मचारियों को जांच का धौंस देकर अवैध वसूली करता है। उसके खिलाफ अवेध वसूली का मामला पुलिस के पास दर्ज है औ जांच भी चल रही है। ट्रांसपोर्टर का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें