शिकारगंज(ब्यूरो)। विकासखंड के भभौरा गांव में निर्मित ग्राम समूह पेयजल योजना के नलकूप की चहारदीवारी ध्वस्त होने से नलकूप परिसर पालतू पशुओं का चारागाह बन गया है। जिससे नलकूप का रखरखाव प्रभावित हुआ है। नलकूप के आपरेटर ने बताया कि चहारदीवारी ध्वस्त होने से नलकूप के संचालन में भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है तथा परिसर खुला होने के कारण पालतू पशु चरने के लिए परिसर में आ जा रहे है। रोकने पर पशुपालक झगड़ा करने को तैयार हो जाते है। ग्राम प्रधान अवधेश यादव ने कहा कि नलकूप की चहारदीवारी बनाने के लिए जल निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया गया है। उन्होंने नलकूप की चहारदीवारी शीघ्र बनवाने की मांग जिलाधिकारी से की है।