फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनाल चलाने के लिए किसानों ने बांधी नदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैनाल चलाने के लिए किसानों ने पानी रोकी
विज्ञापन

पानी के अभाव में नहीं चल पा रहा लिफ्ट कैनाल
अमर उजाला ब्यूरो
कंदवा। क्षेत्र के अरंगी गांव में कर्मनाशा नदी में लगा पंप कैनाल नदी में पानी कम होने से नही चल पा रहा है। इससे किसानों की धान की नर्सरी पानी के अभाव में पिछड़ती जा रही है। इससे परेशान किसानों ने शुक्रवार को नदी बांधकर पानी रोकने का काम किया। इस समय किसानों को नर्सरी डालने के लिए पानी की सख्त आवश्यकता है।इन दिनों कर्मनाशा नदी में पानी काफी कम हो गया है। इससे पानी के अभाव में अरंगी लिफ्ट कैनाल नही चल पा रहा है। इससे परेशान किसानों ने शुक्रवार को सामूहिक श्रमदान कर नदी में बांध बनाकर पानी का ठहराव करने का काम किया। तब जाकर अरंगी पंप कैनाल चालू हो सका। इस मौके पर बबलू पांडेय, बदलू, बेफ़ू बिंद, बेचू बिंद, टिंकुल सिंह, भजन बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें