फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में शहीद बाबा मजार के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, व्यक्ति हाथ में सब्जी लेकर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर उसकी सब्जी बिखरी पड़ी थी। हादसे के बाद जुटे लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। मृतक की पहचान कराने और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। टक्कर मारने वाले वाहन की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल मृतक के मूल निवास के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें