फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मदरसा बोर्ड की परीक्षा में 386 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार को चार परीक्षा केंद्रों पर हुईं। इस दौरान दोनों पालियों में 386 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों के साथ-साथ कंट्रोल रूम से निगरानी की गई। वहीं कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे और वाइस रिकार्डर का भी बंदोबस्त किया गया।जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार को हुईं। चार परीक्षा केंद्र में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली, अमरवीर इंटर कॉलेज धानापुर, नगर पालिका इंटर कॉलेज पीडीडीयू नगर और किसान इंटर कॉलेज चकिया शामिल है। पहले दिन सुबह की पाली में आठ से 11 बजे तक मुंशी मौलवी विषय की परीक्षा हुई। इसमें 743 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 427 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 316 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा आलिम में 375 परीक्षार्थियों को शामिल होना था इसमें 305 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 70 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि दोनों पालियों परीक्षाएं सकुशल हुईं। कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें