फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

364 कर्मचारियों ने किया मतदान

Wed, 01 Mar 2017 01:25 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
पोस्टल बैलट लेती महिला कर्मी।
विज्ञापन
मंडी समिति में मंगलवार को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण ले रहे मतदान कार्मिकों ने  प्रशिक्षण के बाद  अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों के लिए बने  कक्ष में  बैलेट पेपर के जरिए  मतदान किया। मतदान के लिए कार्मिकों में  काफी उत्साह देखा गया। लाइन में लगकर कुल 364  लोगों ने अपने-अपने पसंद के  प्रत्याशियों को वोट दिया। मंडी  परिसर में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण  ले रहे मतदान कार्मिकों के लिए पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान की भी व्यवस्था  की गई है। प्रशिक्षण के बाद जनपद में निवास करने वाले मतदान कार्मिक  अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को वोट डाल सकते हैं। इसी  क्रम में मंगलवार को 364 कार्मिकों ने मतदान किया। इसमें  मुगलसराय विधान  सभा  क्षेत्र से 75, सकलडीहा से 27, सैयदराजा  से 56 और चकिया  क्षेत्र के 206 कार्मिकों ने बैलेट  पेपर के जरिए मतदान किया। बैलेट पेपर  मतदान के लिए  सभी को फार्म 12 दिया गया, जिसे भरकर जमा करने के बाद   उन्हें फार्म  13 दिया गया इसे भरने के उपरांत ही सभी को बैलेट पेपर और   लिफाफा दिया जा  रहा था। जिला निर्वाचन विभाग द्वारा इस प्रक्रिया की   वीडियो ग्राफी भी कराई  गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें