चहनिया। मारूफपुर स्थित जटाधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत कार्य करने वाले स्वयं सेवक छात्र छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, विकास गीत, लक्ष्य गीत, राष्ट्रीय सेवा योजना गीत व मिशन गीत प्रस्तुत किए। वहीं छात्रों ने नशा उन्मूलन व मतदान जागरूकता के लिए एकांकी प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सामाजिकता व सेवा भाव की भावना विकसित करना है। छात्रों को अनुशासन व पूरी निष्ठा के साथ शिविर के माध्यम से मिले इस अवसर का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। संस्था के निदेशक डॉ शिव प्रकाश सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर स म्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह, दुर्गेश पांडेय, कमलेश यादव, डॉ. राजेश शर्मा, सुभाष यादव, रविंद्र प्रसाद, रामकरन यादव, लालव्रत यादव, सविता यादव, बिंदू, बंगाली यादव, महेश यादव, रविंद्र यादव, कुसुम, पूजा, स्मृति, गुड़िया, प्रियंका, शबरीन शेख, आकृति, ज्योति, दीपा, रूबी, नाजबानो निशा, मोहित, आदित्य, आनंद उपस्थित रहे।