फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर आठ किमी जाम में फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। क्षेत्र से सटी बिहार की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर शुक्रवार की रात एक ट्रक के खराब हो जाने से शनिवार को सुबह से शाम तक हाईवे जाम रहा। नौबतपुर से लेकर बिहार के भगवानतला फाटक तक करीब आठ किलोमीटर वाहनों की कतारें लगी रहीं। दिनभर जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खत्म कराने के लिए पुलिसकर्मी मशक्कत करते रहे। शाम को जाम खत्म होने के बाद यातायात सामान्य हो सका। हाईवे पर रात में ट्रक खराब हो जाने के बाद सुबह से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। वहीं, भतीजा मोड़ के पर पुलिया का निर्माण होने के कारण भी जाम छुड़ाने में अवरोध उत्पन्न होता रहा। यहां से बिहार जाने वाले वाहनों के लिए केवल एक लेन है लेकिन तीन कतारें लग गईं। इससे देर शाम तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। वहीं, चार पहिया वाहन जेठमलपुर से सैयदराजा बाजार होते हुए किसी तरह बिहार की तरफ निकल जा रहे थे लेकिन बड़े वाहन दिन भर जाम में फंसे रहे। जाम छुड़ाने में पुलिस पसीना बहाती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। शाम छह बजे के बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ तब वाहन दौड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें