फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में अव्वल छात्रों को किया गया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। क्षेत्र स्थित सेन्ट जॉन्स हाई स्कूल में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कया गया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर विद्यालय के सचिव श्रवण सिंह तथा उप प्रधानाचार्या ने सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा की बच्चों को निरंतर अभ्यास से ही उनके मंजिलों को पाने में पारदर्शिता आती है। पढ़ाई के साथ खेल में भी आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है। कैडेट ए-50 मी दौड़ में पल्लवी सिंह प्रथम, रिया सिंह द्वितीय, समृद्धि सिंह तृतीय रही। अरेंजिंग अल्फाबेट में ऋषिकेश तिवारी प्रथम, आशुतोष कुमार द्वितीय, देवांश तिवारी तीसरे पायदन पर रहे। कैडेट बी-ब्रॉड जंप में अमित यादव प्रथम, प्रांजल यादव द्वितीय, प्रतीक सिंह तृतीय और ।100 मी दौड़ में आकृति साहनी प्रथम, सारिका सिंह द्वितीय, अदिति गोयल तृतीय रही। कैडेट सी-200 मी दौड़ में मानसी गौरव प्रथम, प्रियंका यादव द्वितीय, सोनाली कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। एडवेंचर स्पोर्ट्स में अमरेंद्र सिंह प्रथम, विशाल गौरव द्वितीय, सौरव यादव तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार श्रेया यादव, हर्षिका सिंह, अम्बिका सिंह, सत्यम गुप्ता, सक्षम यादव, यसराज, दिव्यांश, लक्ष्य, लकी, कुणाल, यशस्वी, रजत, दिवेश ने अपने अपने वर्ग में स्थान प्राप्त किए। इस अवसर पर खेल शिक्षक कुमार नन्दजी, अनुपमा भट्टाचार्य, प्रियंका सिंह, सुनीता सिंह, कविता सिंह, नेहा राय, शालिनी शर्मा, प्रीटी सिंह, पवन श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें