फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धानापुर तहसील के लिए किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। धानापुर विकास मंच ने धानापुर को तहसील बनाने और टांडा घाट पर पीपा पुल निर्माण की मांग को लेकर विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान लोगों से एकजुटने का आह्वान किया। मंच के महामंत्री विरेंद्र प्रताप सिंह और उपाध्यक्ष रामानुज यादव के नेतृत्व में सदस्यों ने क्षेत्र के नादी, बोझवां, निधौरा में भ्रमण किया। इस दौरान बताया कि धानापुर में तहसील की स्थापना और टांडा घाट पर पीपा पुल के निर्माण की प्रक्रिया में आने वाले अवरोध दूर करने में जनता की आवाज ही हथियार है। कहा कि धानापुर सहित आसपास के विकास के लिए धानापुर तहसील बनना आवश्यक है। पीपा पुल बनने धानापुर वाया सहेपुर, दीया, बुढ़ेपुर मार्ग को ऊंचा करने से जहां बाढ़ से बचाव हो सकेगा वहीं लोगों को बाजार मिलेगा। जनसंपर्क में डॉ. रामानुज यादव, वीरेंद्र सिंह, डॉ. ओमकार शर्मा, वंशनारायन सिंह, संजय पांडेय, रोहित पांडेय, राधेश्याम, अनवारुल, गफ्फार, गब्बर, गोपाल प्रजापति, अनिल यादव, विजय राय, सुरेन्द्र मौर्य, अरविंद कुमार तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें