फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने प्रधानाध्यापक सहित पांच का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बीएसए भोलेंद्र प्रताप ने शनिवार को सदर विकास खंड के सिरसी स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक सहित पांच शिक्षकों का वेतन रोक दिया। पिछले दिनों बीईओ विजय यादव के निरीक्षक के दौरान उक्त विद्यालय दोपहर दो बजे बंद पाया गया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए बीएसए ने सभी का वेतन रोकने के अलावा नोटिस जारी क सभी जवाब तलब है। बताया कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सदर बीईओ विजय यादव ने शुक्रवार को क्षेत्र के सिरसी गांव स्थित परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण किया था। वह करीब दो बजे विद्यालय पहुंचे, तो स्कूल का मेन गेट पर ताला लटकता मिला। इसके अलावा वहां तैनात प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार, सहायक अध्यापिका ललिता कुमारी, आभा यादव, शिक्षामित्र उर्मिला कुशवाहा व सुषमा कुमारी भी विद्यालय से गायब थी। शनिवार को बीईओ के आख्या रिपोर्ट पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक समेत सहायक अध्यापिकाओं का वेतन व शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान अग्रिम आदेश तक रोकने दिया। बीएसए भोलेंद्र प्रताप ने बताया कि शासन के निर्देश पर परिषदीय विद्यालय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे संचालित होते है। लेकिन सिरसी प्राथमिक विद्यालय दोपहर दो बजे बंद मिला और शिक्षक भी विद्यालय पर मौजूद नहीं थे। इसके चलते प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों व शिक्षामित्रों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है। लापरवाह शिक्षकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आगे भी विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश सभी बीईओ को दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें