फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत (संशोधित)

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। थाना क्षेत्र के कुशहां गांव के समीप बेन धरौली मार्ग पर सोमवार की रात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार राहुल सिंह (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी और कान में इयरफोन लगाए हुए था। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। खखड़ा गांव निवासी भुल्लन सिंह का पुत्र राहुल सोमवार की शाम धरौली बाजार आया था। यहां से अपना कार्य निपटाने के बाद वह रात लगभग नौ बजे घर की ओर लौट रहा था। वह जैसे ही वह कुशहा गांव के समीप पहुंचा कि तभी किसी वाहन की चपेट में आकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर खून से लथपथ युवक पर पड़ी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को जिला चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी का रीना सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। दूसरी तरफ दोनों बच्चे भी अपने पिता को खोजते रहे। मृतक के पिता भुल्लन सिंह के आंखों के आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे है। ग्रामीणों के अनुसार एक वर्ष पूर्व भुल्लन अपनी पत्नी और मझले पुत्र को खो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें