शहरनामा की फोटो-----चकिया के रामपुर कला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला में उपस्थित स
स्वास्थ्य केंद्राें पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 311 मरीजों का इलाज किया गया। मुडहुआ दक्षिणी, रामपुर कला व चकिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेले का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास सिंहा ने बताया कि रामपुर कला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 101 मुड़हुआ दक्षिणी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 105 और चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 105 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया मेले में अधिकतर मरीज बुखार, लूज मोशन, पेट दर्द, बीपी, शुगर, खांसी से पीड़ित रहे। इस अवसर पर डॉ. विजय वर्मा, डॉ. अवनीश कुमार सिंह मौजूद रहे। संवाद