फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 300 साल की पुरानी परंपरा, एक लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। अघोराचार्य बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव मनाने की 300 साल पुरानी परंपरा निभाने के लिए रामगढ़ में रविवार को एक लाख से ज्यादा आस्थावानों की भीड़ जुटेगी। कांवड़िया किनेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे और महिलाएं सोहर गाएंगी। मेले के लिए जगह-जगह दुकानें और झूले लग गए हैं।
विज्ञापन

रामगढ़ स्थित मठ में बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय जन्मोत्सव रविवार से शुरू हो रहा है। सुबह कांवरियों का जत्था बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा का जल लाकर किनेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। विधिवत पूजन के बाद महिलाएं सोहर गाएंगी। वहीं, कलाकारों द्वारा रामायण पाठ और कीर्तन-भजन करेंगे। दोपहर में 12 बजे से 6 बजे तक में सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगोष्ठी होगी। वहीं, बाबा कीनाराम इंटर काॅलेज के सामने खेल मैदान और नवरत्न वाटिका में झूले, चरखी, बच्चो के मनोरंजन के साधन के अलावा तरह-तरह की दुकानें लग गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें