फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अभ्युदय कोचिंग में 30 शिक्षकों की होगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी के लिए संचालित अभ्युदय कोचिंग सेंटरों में शिक्षकों की नियुक्ति जल्द की जाएगी। इसके लिए 50 आवेदन आए हैं, जिनमें से 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अगले सप्ताह तक विषयवार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। शिक्षकों की कमी के कारण नौगढ़ और चकिया स्थित अभ्युदय कोचिंग सेंटर बंद है। सिर्फ चंदौली स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज का सेंटर चल रहा है। जिले के तीनों अभ्युदय कोचिंग सेंटरों में शिक्षकों की तैनाती के लिए मार्च में आवेदन मांगे गए थे। इसके तहत समाज कल्याण विभाग को 50 आवेदन प्राप्त हुए थे। 19 जुलाई को विकास भवन में साक्षात्कार की प्रकिया पूरी कर ली गई थी। अब दस्तावेजों के सत्यापन के बाद शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। आईएएस, पीसीएस समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिले में दो और अभ्युदय कोचिंग सेंटर खोलने की योजना है। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय पीजी कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज समेत कई शैक्षणिक संस्थानों से बातचीत चल रही है। समाज कल्याण अधिकारी सौरभ कुमार मौर्य ने बताया कि नए सत्र में दाखिले के लिए 600 युवाओं ने आवेदन किया था। इनमें से 400 का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें